उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने शहीदों को नमन कर मनाई 25वीं वर्षगांठ, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा

काशीपुर। उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर काशीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन किया और राज्य की खुशहाली व प्रगति की कामना की।
प्रदेश अध्यक्ष करण महारा के निर्देशानुसार, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता छोटे नीम स्थित पुरानी सब्जी मंडी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर एकत्र हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा तथा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद केक काटकर स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों और आंदोलनकारियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान से ही आज उत्तराखंड एक अलग पहचान रखता है।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति और एकता का संदेश गूंजता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *