
काशीपुर। (सिटी न्यूज काशीपुर) जनसमस्याओं के प्रति अपनी तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले काशीपुर के मेयर दीपक बाली ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही उनका प्रथम धर्म है।
दो दिन पूर्व काशीपुर क्षेत्र के कई लोग मेयर दीपक बाली से मिले थे। उनकी मांग थी कि जिस प्रकार खटीमा में सक्रिय राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण किया गया है, उसी तर्ज पर काशीपुर के आंदोलनकारियों को भी उनका हक और सम्मान मिले।
चूंकि स्वयं मेयर दीपक बाली राज्य आंदोलन के सक्रिय सेनानी रहे हैं, इसलिए उन्होंने लोगों की भावनाओं को गहराई से समझा और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग को वे व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री तक पहुँचाएंगे।
वादा निभाते हुए, बीते रोज मेयर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की और काशीपुर के सक्रिय आंदोलनकारियों के हित में एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की कि काशीपुर के आंदोलनकारी भी चिन्हीकरण और सम्मान की प्रक्रिया में शामिल किए जाएं।
मेयर दीपक बाली का यह कदम न केवल जनता के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि वे किसी पद की मर्यादा नहीं, बल्कि जनभावनाओं का मान रखने को सर्वोपरि मानते हैं।
काशीपुर के लोग भी आज गर्व से कह रहे हैं कि उनका जनप्रतिनिधि सिर्फ सुनने वाला नहीं, बल्कि समाधान लाने वाला नेता है।