राखी के धागों में बंधा भरोसा –एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी में पुलिस अंकल ने निभाया भाई का फर्ज

काशीपुर। (सिटी न्यूज काशीपुर) रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर आज काशीपुर के प्रतिष्ठित एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी के द्वारा भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। काशीपुर के एसपी कार्यालय में पहुंची स्कूल की छात्राओं का पुलिस कर्मियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
स्कूल की नन्हीं-नन्हीं छात्राओं ने मुस्कुराते हुए अपने “पुलिस अंकल” को राखी बांधी और बदले में उनसे हमेशा सुरक्षा और संरक्षण का वचन पाया। इस दौरान भावुक कर देने वाले माहौल में अपनापन और भावनाओं की मिठास घुल गई, पुलिस कर्मियों को नहीं छात्राओं ने मिठाई खिलाई तो भाई का फर्ज निभाते हुए पुलिस अंकल ने नन्हीं बहनों को प्यार भरे उपहार भी भेंट किए।


इस अवसर पर छात्राओं ने स्कूल चेयरमैन सुखविंदर सिंह को भी राखी बांधी और उनके साथ यह विशेष क्षण साझा किया।
कार्यक्रम ने न केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूती दी, बल्कि समाज में आपसी विश्वास और सम्मान की डोर को भी और मजबूत किया। यहां बता दें कि स्कूल द्वारा किए गए इस कार्यक्रम की हर कोई सराहना कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *