रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह, नई टीम ने संभाली कमान; शिक्षा के अग्रदूतों का हुआ सम्मान

डॉ. रवि सहोता बने अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट 3110 में शानदार प्रदर्शन पर क्लब को मिले करीब 10 प्रतिष्ठित पुरस्कार, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित।

काशीपुर(सिटी न्यूज काशीपुर)। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह रविवार को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से ओतप्रोत इस समारोह में नई कार्यकारिणी ने वर्ष 2026-27 के लिए पदभार ग्रहण किया, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके कार्यों को सराहा गया।

समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ रोटेरियन राजन विद्यार्थी रहे। विशिष्ट अतिथियों में रोटेरियन संदीप मारवाह, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुरुचि सक्सेना, प्रो. डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, चार्टर प्रेसिडेंट अनिल घई तथा वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

क्लब के सचिव ह्राघव कपूर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट ने डिस्ट्रिक्ट 3110 अवॉर्ड समारोह में करीब 10 प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल कर काशीपुर का नाम रोशन किया है।

समारोह में नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। डॉ. रवि सहोता ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। उनके साथ नितिन कुमार सिंघल (उपाध्यक्ष), ह्राघव कपूर (सचिव), डॉ. विभा मेहरोत्रा (जॉइंट सेक्रेटरी एवं पब्लिक इमेज चेयर), शौर्य सूद (कोषाध्यक्ष), मिन्नी अरोड़ा (मेंबरशिप चेयर), शिवानी मेहरोत्रा (सर्विस प्रोजेक्ट्स चेयर), प्रीतपाल सिंह (सार्जेंट-एट-आर्म्स) तथा अंकित राजवंश (यंग लीडर्स कॉन्टैक्ट) ने भी अपने-अपने पदभार ग्रहण किए।

समारोह का सबसे प्रेरणादायी क्षण शिक्षा जगत की उन हस्तियों का सम्मान रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। सम्मानित शिक्षाविदों में श्रीमती विद्या भूषण (आर्मी पब्लिक स्कूल, हेमपुर), श्रीमती मधु शर्मा (प्राचार्या, ब्राइट स्टार्ट स्कूल), श्रीमती मीनल बधवार (प्राचार्या, गुरुकुल स्कूल फाउंडेशन), श्री अनुज भाटिया (प्राचार्य, समर स्टडी हॉल) तथा श्री नीरज शर्मा (वरिष्ठ शिक्षक, भौतिक विज्ञान) शामिल रहे।

अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रवि सहोता ने कहा कि “शिक्षक ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। उनका ज्ञान और मार्गदर्शन नई पीढ़ी को सही दिशा देता है। ऐसे समर्पित शिक्षकों का सम्मान करना रोटरी परिवार के लिए गर्व की बात है।”

समारोह के अंत में अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट सेवा, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। साथ ही डिस्ट्रिक्ट 3110 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और करीब 10 पुरस्कार प्राप्त करने पर पूरे क्लब की सराहना की गई। समारोह सेवा, सम्मान और सामाजिक प्रतिबद्धता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *