
काशीपुर (सिटी न्यूज काशीपुर)।मेयर दीपक बाली की काशीपुर को एक हाइटेक सिटी बनाने की सोच अब रंग लाने लगी है, वह नित नए कार्यों के जरिए एक नए काशीपुर के निर्माण की परिकल्पना को साकार करने में जुट गए है। अब उनके इन्हीं कार्यों में से एक और हाइटेक कार्य शुरू होने जा रहा है, आज मेयर दीपक बाली ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को अपने नए विजन के बारे में जानकारी दी। मेयर दीपक बाली ने कहा कि वह काशीपुर को स्वच्छ व सुंदर बनाए जाने की दशा में कार्य कर रहे है इसको लेकर उनके द्वारा कुछ अहम निर्णय लिए जा रहे है।
बाजार बंद होते ही रात को शुरू होगी सफाई
काशीपुर के बाजार में रात्रिकालीन सफाई की व्यवस्था बनाई जा रही है। रात को दुकानें बंद होने के बाद मुख्य बाजार के साथ ही कई अन्य मार्गों में साफ-सफाई की जाएगी जिससे सुबह के समय गंदगी पसरी नजर न आए।मेयर दीपक बाली ने रात्रिकालीन सफाई के लिए नगरनिगम अधिकारियों के साथ एक प्लान तैयार किया है उम्मीद ह आगामी एक सप्ताह में नियमित रूप से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
दरअसल रात के समय दुकानदारों द्वारा दुकानें बंद करते समय कचरा सड़कों पर फेंक दिया जाता है। इस कारण बाजार में गंदगी पसरी रहती है। सुबह के समय लोग जब घूमने निकलते हैं तो कचरे के कारण उन्हें परेशानी होती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए रात्रिकालीन सफाई की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इस व्यवस्था सुबह के समय शहर पूरी तरह साफ-स्वच्छ नजर आएगा।
हाइटेक कंट्रोल रूम से रहेगी काशीपुर पर नजर
मेयर दीपक बाली काशीपुर की सफाई को लेकर अब कुछ नया करने जा रहे है। उन्होंने निगम में एक हाइटेक कंट्रोल रूम बनाए जाने की बात कही है इस कंट्रोल रूम के माध्यम से नगर के सभी चालीस वार्डों के डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर नजर रखी जाएगी, मेयर दीपक बाली ने बताया कि कूड़ा कलेक्शन को लेकर आ रही शिकायतों के मद्देनजर इस कंट्रोल रूम का निर्माण किया जा रहा है इसके चालू होने के बाद प्रत्येक कूड़ा कलेक्शन गाड़ी पर निगाह रखने के साथ ही नगर की सफाई व्यवस्था पर भी नजर रखी जाएगी
आज मेयर दीपक बाली ने प्रेस वार्ता के दौरान यह संकेत दे दिया कि वह काशीपुर को हाइटेक रूप से एक नए काशीपुर के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है।