“रक्तदान से बढ़ी मानवता की ताकत, काशीपुर के पीएसआर पीवीसी पाइप्स ने दिया समाज को प्रेरक संदेश”

काशीपुर। (सिटी न्यूज काशीपुर) समाजसेवा और जनहित कार्यों में निरंतर योगदान देने वाला प्रतिष्ठित उद्योग समूह पीएसआर पीवीसी पाइप्स एक बार फिर अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहा। गोपीपुरा स्थित फैक्ट्री परिसर में आज लायंस क्लब ग्रेटर काशीपुर व केवीआर हॉस्पिटल के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह और एसडीएम काशीपुर अभय सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और साठ से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। उद्यमी व समाजसेवी प्रमोद तोमर एवं निदेशक कार्तिकेय तोमर ने फैक्ट्री में पहली बार आयोजित हुए इस शिविर में रक्तदाताओं के जोश और भागीदारी पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएसआर परिवार हमेशा समाज के लिए सकारात्मक कार्यों में आगे रहेगा। कार्तिकेय तोमर ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए इसे “मानवता की सेवा का सबसे बड़ा पर्व” बताया। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर की ओर से संदीप सहगल, आशीष पैगिया, विपिन तोमर, अनुराग सोलंकी, गौतम मेहरोत्रा सहित कई सदस्य मौजूद रहे। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह व एसडीएम अभय सिंह ने कहा कि पीएसआर पीवीसी पाइप्स द्वारा आयोजित यह शिविर समाज के लिए प्रेरणा है और ऐसे प्रयास रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *