भाजपा ने विभिन्न मोर्चों की काशीपुर जिला कार्यकारिणी घोषित की, गुरनाम सिंह, जसपाल जस्सी, शशांक सिंह समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

काशीपुर (सिटी न्यूज काशीपुर)। भारतीय जनता पार्टी ने काशीपुर जिले में संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न मोर्चों की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में गुरनाम सिंह को किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष, प्रधान संघ अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी को किसान मोर्चा का जिला मंत्री, शशांक सिंह को ओबीसी मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष तथा बीना नेगी को महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जिला अध्यक्ष मनोज पाल की सहमति एवं प्रदेश नेतृत्व से परामर्श के बाद अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। इसमें जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया संयोजक और सोशल मीडिया संयोजक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *