काशीपुर (सिटी न्यूज काशीपुर)। काशीपुर का सुप्रसिद्ध चैती मेला एक बार फिर भक्ति और भव्यता के शिखर पर पहुंचने जा रहा है। आगामी 30 मार्च को मेले में भजन सम्राट लखविंदर सिंह लख्खा अपनी सुरमयी भजन संध्या से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।
इस खास मौके को और भी भव्य बनाने के लिए पुष्कर सिंह धामी के आगमन की भी प्रबल संभावना जताई जा रही है, जिससे मेले की रौनक कई गुना बढ़ने की उम्मीद है।
इसी को लेकर आज नगर निगम काशीपुर में मेयर दीपक बाली व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
आपको बता दें कि 31 मार्च की अर्द्धरात्रि में चैती मंदिर से मां का पवित्र डोला नगर मंदिर की ओर प्रस्थान करेगा। यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए आस्था और उत्साह का चरम होता है, जिसे देखने के लिए हर साल भारी भीड़ उमड़ती है।
भक्ति, भव्यता और आस्था के इस संगम को लेकर पूरे काशीपुर में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।
