देवभूमि में डॉ रवि सहोता के नेतृत्व में सजा बाल चिकित्सा का महाकुंभ, पेडिकॉन 2026 रहा ऐतिहासिक

देहरादून।( सिटी न्यूज काशीपुर) देहरादून स्थित ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित IAP उत्तराखंड पेड़िकोंन 2026 का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन का नेतृत्व डॉ. रवि सहोता, डॉ. राकेश कुमार एवं डॉ. शांतनु शुभम ने किया।
सम्मेलन की सफलता में डॉ. रवि सहोता के दूरदर्शी, नवाचारी और समावेशी नेतृत्व की व्यापक सराहना की गई। उनके मार्गदर्शन में आयोजन ने नई ऊंचाइयों को छुआ और टीम भावना के साथ सामूहिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। चिकित्सा विशेषज्ञता और संगठनात्मक दक्षता के संतुलन ने इस सम्मेलन को विशिष्ट पहचान दिलाई। इस अवसर पर देशभर से शीर्ष बाल रोग विशेषज्ञों और सुपर-स्पेशलिस्ट फैकल्टी की प्रभावशाली उपस्थिति रही। प्रमुख वक्ताओं में डॉ. किशोर कुमार, डॉ. पायल मल्होत्रा और डॉ. जय रेलन शामिल रहे। इसके अलावा डॉ. अशोक देओरारी, डॉ. अल्पा गुप्ता, डॉ. हंस वैष, डॉ. रितु रखोलिया और डॉ. गौरव मुखीजा सहित कई राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यानों से सम्मेलन को समृद्ध किया। सम्मेलन से पूर्व आयोजित प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप्स में Neonatal Resuscitation Program, Point of Care Ultrasound, नर्सिंग के लिए क्रिटिकल केयर और वेंटिलेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों और कौशल की जानकारी मिली कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित भव्य गाला नाइट एवं सम्मान समारोह में बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से डॉ. डी.एस. रावत, डॉ. सुधीर चौधरी और डॉ. विपिन वैष को सम्मानित किया गया, जबकि देवभूमि पीडियाट्रिक एक्सीलेंस अवॉर्ड डॉ. अशोक देओरारी, डॉ. किशोर कुमार और डॉ. गिरीश गुप्ता को प्रदान किया गया। अकादमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड डॉ. रितु रखोलिया, डॉ. शांतनु शुभम, डॉ. एन.के. भट्ट और डॉ. राकेश कुमार को दिया गया, जबकि क्लिनिकल एक्सीलेंस अवॉर्ड डॉ. अरुण कुमार, डॉ. आर.के. श्रीवास्तव और डॉ. उत्कर्ष शर्मा को मिला। यंग अचीवर अवॉर्ड डॉ. विशाल कौशिक और डॉ. अंजुल श्रीमाली को प्रदान किया गया।कम्युनिटी इम्पैक्ट अवॉर्ड डॉ. आशंक ऐरन, डॉ. आलोक सेमवाल, डॉ. विपिन सूद और डॉ. रवि अदलखा को दिया गया। वहीं वूमेन लीडरशिप इन पीडियाट्रिक्स अवॉर्ड डॉ. गीता खन्ना, डॉ. अल्पा गुप्ता और डॉ. बिंदु अग्रवाल को प्रदान किया गया। सम्मेलन के दौरान आयोजित वैज्ञानिक सत्र, पेपर एवं पोस्टर प्रस्तुतियाँ तथा विशेषज्ञ पैनल चर्चाओं ने प्रतिभागियों को बाल चिकित्सा के नवीनतम शोध, उपचार पद्धतियों और क्लिनिकल दृष्टिकोणों से अवगत कराया।
आयोजन समिति ने सभी फैकल्टी, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड में बाल चिकित्सा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *