शपथ बाद नगर निगम से दौड़ पडी है मेयर दीपक बाली की “विकास एक्सप्रेस” काशीपुर में बहेगी विकास की गंगा, जानिये क्या होने जा रहा है भविष्य के नए काशीपुर में…

काशीपुर ( सिटी न्यूज काशीपुर/ विकास गुप्ता)। काशीपुर का मेयर बने दीपक बाली ने अपनी 40 सदस्यीय टीम के साथ शपथ ले ली है इसके साथ ही दीपक बाली ने चुनाव के दौरान काशीपुर की जनता से किए गए विकास के वादों को अमली जामा भी पहनाना शुरू कर दिया है। ताज्जुब की बात यह है कि दीपक बाली चुनाव जीतते ही जिस तरह सक्रिय हुए है उससे काशीपुर की जनता में उन्हें लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई है। शपथ लेने के तुरंत बाद बोर्ड की परिचय बैठक में ही बाली ने दो प्रतिशत दाखिल शुल्क को समाप्त कर व उसी दिन शाम को गिरी सरोवर की नई तस्वीर को लेकर बैठक कर यह जता दिया कि वह काशीपुर की तस्वीर बदलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाले है। इतना ही नहीं उनकी धमाकेदार शुरुआत से जनता के अंदर भी अब काशीपुर के विकास को लेकर उम्मीदें जग पड़ी है। हाल ही में एक स्वागत कार्यक्रम में अपने संबोधन में मेयर दीपक बाली ने काशीपुर के भविष्य के विकास को लेकर की गई उनकी शुरुआत के बारे में जानकारी दी

मेयर दीपक बाली की विकास एक्सप्रेस में से निकलेगा इस तरह का “भविष्य का काशीपुर”

दीपक बाली नें मेयर बनने के बाद अपने एक सम्बोधन के दौरान कहा कि सबको मुझसे बहुत उम्मीद है उसका कारण मै खुद हूँ। मै सभी को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि काशीपुर को नया काशीपुर बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। पिछले दो सप्ताह में मैने काशीपुर को लेकर अधिकारियो से वार्ता की है जिसके बाद कुछ अहम निर्णय लिए है।

90 दिन के अंदर नगर निगम अंतर्गत सड़कों का जाल
मेयर दीपक बाली काशीपुर को स्मार्ट सिटी की तरह विकसित करना चाहते है यही वजह है कि उन्होंने जीतने के बाद सबसे पहले काशीपुर नगर निगम स्थित सभी वार्डों में सड़कों के निर्माण पर जोर देना शुरू कर दिया है। परिचय बैठक में उन्होंने जानकारी दी कि जहां कई सड़कों का कार्य विद्यमान है तो वहीं 15 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों के टेंडर होने जा रहे है। यह सड़के भी मार्च के प्रथम सप्ताह से बननी शुरू हो जाएगी।

मां बाल सुंदरी डोला मार्ग का होगा निर्माण

मेयर दीपक बाली ने आगामी चैती मेले के मद्देनजर काशीपुर के गोविषण टीले के निकट मार्ग को जल्द से जल्द बनाए जाने के निर्देश दिए है यह मार्ग जल्द ही नए रूप में नजर आएगा।

काशीपुर में बनेगा सर्किट हाउस

मेयर दीपक बाली काशीपुर की जनता के लिए एक सर्किट हाउस का निर्माण भी कराना चाहते हैं। उन्होंने काशीपुर नगर के बीचों बीच स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस के स्थान को सर्किट हाउस के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।

केवीआर से लेकर अनन्या, आवास विकास से नए लिंक राष्ट्रीय मार्ग तक बदल जाएगा काशीपुर

काशीपुर नगर में प्रवेश करने पर भविष्य का काशीपुर बिल्कुल ही अलग रूप में नजर आने वाला है, मेयर दीपक बाली के अनुसार मुरादाबाद रोड पर केवीआर हॉस्पिटल से रामनगर रोड पर स्थित अनन्या होटल तक तथा आवास विकास से बाजपुर रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग लिंक रोड तक की सड़क को सौंदर्यकरण कर नया रूप दिया जाएगा। उनका विजन है कि इन दोनों ओर की सड़क से विद्युत पोल हटाकर बड़े शहरों की तरह व्यवस्थित तरीके से लगाए जाएंगे साथ ही खूबसूरत डिवाइडर के साथ ही बीच में हरे भरे पेड़ लगाकर काशीपुर के इन मार्गों को खूबसूरत बनाया जाएगा।

काशीपुर में बनेंगे वेंडर जोन
काशीपुर की सड़कों पर अतिक्रमण करते ठेलों को भी मेयर दीपक बाली द्वारा वेंडर जोन में पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। तीन वेंडर जोन तैयारी में है साथ ही कुछ नए वेंडर जोन बनाकर सभी ठेला वेंडर को उसमें शिफ्ट किया जाएगा।

काशीपुर में चौराहों की बदलेगी तस्वीर
मेयर दीपक बाली काशीपुर के चौराहों की तस्वीर बदलने के लिए कार्य कर रहे है इसके अंतर्गत जहां चेती चौराहे, स्टेडियम तिराहे, चीमा चौराहे आदि को लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है तो इन चौराहों के नाम भी बदलने की योजना है।

युवाओं को मिलेगा हाईटेक स्टेडियम
मेयर दीपक बाली ने काशीपुर के स्टेडियम को नया रूप देकर क्षेत्र के खिलाड़ियों को देने का मन बनाया है वह चाहते है कि काशीपुर का स्टेडियम सभी सुविधाओं से युक्त स्टेडियम बने।

काशीपुर में लगेगी एनडी तिवारी की प्रतिमा
मेयर दीपक बाली ने काशीपुर के गुड़िया परिवार के आग्रह पर एक उपयुक्त स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री व काशीपुर के विधायक रहे स्व एन डी तिवारी की प्रतिमा को लगाने का निर्णय लिया है।

काशीपुर में बनेगा हाईटेक आईएसबीटी
मेयर दीपक बाली काशीपुर वालों को हो रही असुविधा को लेकर चिंतित है इसके लिए वह काशीपुर में जल्द से जल्द हाईटेक आईएसबीटी के निर्माण को लेकर प्रयास में जुटे हैं।

बड़े व छोटे जीजीआईसी को दिया जाएगा नया रूप
मेयर दीपक बाली का सपना है कि काशीपुर की बेटियों को बेहतरीन शिक्षा के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए उन्होंने जीजीआईसी के स्वरूप को बदलने का मन बनाया है।

काशीपुर में बनेंगे पिंक टॉयलेट

मेयर दीपक बाली ने काशीपुर की मातृ शक्ति को असुविधा से बचाने के लिए नगर में पिंक टॉयलेट बनाने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *