मेयर दीपक बाली अब इस नई मुहिम के साथ पहुंचेंगे दुकान दुकान घर घर, जानिए समाजसेवी संस्थाओं के साथ शुरू हुई इस नई पहल के बारे में

काशीपुर ( सिटी न्यूज काशीपुर)।स्वच्छ काशीपुर सुंदर काशीपुर के साथ ही स्वस्थ्य काशीपुर की मुहिम को लेकर आगे बढ़ रहे काशीपुर के मेयर दीपक बाली ने आज निगम परिसर से विधायक त्रिलोक चीमा के साथ एक नई मुहिम की शुरुआत की। इस मुहिम के अंतर्गत आज काशीपुर के दुकानदारों को निःशुल्क कूड़ेदान का वितरण किए जाने की शुरुआत की गई। आज मेयर दीपक बाली ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के अलावा रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर, इंडस्ट्री स्वामियों, केडीएफ, लायंस क्लब आदि संस्थाओं के सहयोग से पूरे नगर निगम क्षेत्र के दुकानदारों व घरों में कूड़ेदान पहुंचाने की मुहिम शुरू की। इस मुहिम में लगभग आठ हजार कूड़ेदान वितरित किए जाने की योजना है। सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ के स्लोगन के साथ शुरू इस मुहिम में नगर के व्यापारियों से सहयोग की अपील की गई है। मेयर दीपक बाली ने बताया कि इसकी शुरुआत नगर के व्यापारियों से की जा रही है उसके बाद इसे काशीपुर के घर घर तक पहुंचाया जाएगा। आज इस मुहिम के शुभारंभ पर केडीएफ के राजीव घई, मुक्ता सिंह राहुल पैगिया, विपिन तोमर, राजीव खरबंदा, रवि पाल, गौतम मेहरोत्रा, मनोज चौधरी, पार्षद अनिल कुमार, पुष्कर बिष्ट, अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *