मेयर दीपक के कांधे पर काशीपुर के पूर्व विधायक का हाथ, दीपक बाली की जमकर की तारीफ, पढ़िए, क्या बोले पूर्व विधायक


काशीपुर। दीपक बाली को काशीपुर का मेयर बने पांच महीने बीत चुके है ऐसे में उनकी कार्यशैली ने सभी का दिल जीतना शुरू कर दिया है।काशीपुर में लगातार विकास कार्यों को गति दे रहे मेयर दीपक बाली के कांधे पर आज पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल ने हाथ रखकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमकर प्रशंसा कर डाली। काशीपुर नगर निगम में पहुंचे पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल का मेयर दीपक बाली ने स्वागत करते हुए उन्हें अपने बगल में बैठाकर सम्मान दिया।
पूर्व विधायक श्री अग्रवाल काफी समय तक महापौर कार्यालय में बैठे और उन्हें खुद आश्चर्य हुआ की लग रहा है जैसे कि यह महापौर का कार्यालय नहीं बल्कि जनता दरबार हो और उन्हें खुशी है कि हर दिन श्री बाली के ऑफिस में पीड़ित लोगों की इतनी ही भीड़ रहती है और पीड़ित जनता अपनी समस्याओं का तत्काल निदान कराकर खुशी-खुशी वापस जाती है। श्री अग्रवाल ने आश्चर्य जताया कि श्री बाली के कार्यालय में आने वाली जनता नगर निगम से संबंधित कार्यों के लिए कम बल्कि अन्य विभागों के कार्यों के लिए अधिक आ रही है और श्री बाली भी तत्काल पीड़ितों के सामने ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर उनकी समस्या का समाधान करा रहे हैं। उनकी निगम में ही नहीं बल्कि अन्य विभागों में भी अच्छी पकड़ है और काशीपुर की जनता का सौभाग्य है कि उसे ऐसा मृदु भाषी व्यवहार कुशल ईमानदार और दूरदर्शी सोच रखने वाला मेयर मिला जो शहर को स्वच्छ स्वस्थ और सुंदर बनाने हेतु एक जुनून लेकर दिन-रात लगा हुआ है। और विपक्ष के लोग भी उनके कार्य शैली और तेजी से हो रहे हैं विकास को देखकर कुछ नहीं बोल पा रहे बल्कि दबी जुबान से प्रशंसा भी कर रहे हैं। दीपक बाली पार्टी और संगठन दोनों को साथ लेकर चल रहे हैं। सभी पार्षदों को यथा योग्य सम्मान मिल रहा है और जो निर्दलीय या दूसरे दलों से जुड़े हुए पार्षद है वह भी निशंकोच मेयर के कार्यों की प्रशंसा कर उन्हें अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं। दीपक बाली ने अपने प्रयासों से प्रदेश सरकार से करोड़ों रुपए की योजनाओं की जो स्वीकृति दिलवाई है उन कार्यों के पूरे होने पर निश्चित रूप से काशीपुर की दिशा और दशा दोनों ही बदल जाएंगे। उन्होंने दिखा दिया की काशीपुर का विकास तो हो सकता था मगर काम करने वाला नेता भी तो चाहिए। श्री बाली ने अल्प समय में विकास के क्षेत्र में काशीपुर की जनता का जो दिल जीता है उसके लिए मैं उन्हें अपनी ओर से साधुवाद देता हूं और प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि ऐसा नेता लंबे समय तक जनता की उम्मीदों का दीपक बनकर काशीपुर का नाम रोशन करता रहे। उल्लेखनीय है कि दो बार विधायक रहते हुए श्री अग्रवाल भी ऐसी ही कार्य प्रणाली अपनाते थे और पीड़ित जनता के सामने ही अधिकारियों से बात कर उनकी समस्या का समाधान कराते थे। श्री बाली की ऐसी ही कार्य प्रणाली को देख तथा श्री बाली की ओर से मिले सम्मान को देखकर वें गदगद नजर आए और कहा की दीपक बाली सभी को साथ लेकर शहर का शानदार विकास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *