
“खालसा फाउंडेशन ने काशीपुर में रोपे 1100 पौधे, संरक्षण की भी जिम्मेदारी”
काशीपुर। (विकास गुप्ता) समाजसेवी संस्था खालसा फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। बीते दो माह में संस्था ने काशीपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 1100 पौधों का रोपण किया है। अभियान के तहत आम, जामुन, नीम और पीपल जैसे उपयोगी पौधों को लगाया गया। खास बात यह है कि फाउंडेशन न केवल पौधे लगाता है बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाता है, ताकि पौधे बड़े होकर वातावरण को हराभरा बना सकें। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करना है।इस दौरान संस्था के जगमोहन सिंह बंटी, अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सतपाल सिंह आनंद, संगठन मंत्री सर्वजीत सिंह और पूरी टीम का भरपूर सहयोग रहा। खालसा फाउंडेशन समाज सेवा के अन्य कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है और समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद करता है। संस्था ने आमजन से अपील की है कि वे भी पौधारोपण एवं संरक्षण में योगदान दें, ताकि मिलकर ग्रीन और क्लीन काशीपुर का सपना साकार किया जा सके।