काशीपुर (सिटी न्यूज काशीपुर)।उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्निशियन एसोसिएशन के उधम सिंह नगर/चंपावत के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बनने के बाद जोगा सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

इसी क्रम में आज शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. तरुण सोलंकी, डॉ. बीसी जोशी एवं डॉ. आनंद मोहन ने जोगा सिंह से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं । चिकित्सकों ने कहा कि जोगा सिंह लंबे समय से मेडिकल लैब टेक्निशियन हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में जोगा सिंह को उधम सिंह नगर/चंपावत का जिलाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया था, जिसके बाद से लगातार विभिन्न सामाजिक, चिकित्सा एवं संगठनात्मक क्षेत्रों से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं।
