बच्चों का हुनर चमका—उर्वशी दत्त बाली के नेतृत्व में ‘50 तारे’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन


काशीपुर। ( विकास गुप्ता) रामनगर रोड स्थित सेम्फोर्ड पब्लिक स्कूल में उर्वशी दत्त बाली के नेतृत्व में “50 तारे” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  बच्चों के साथ स्कूल के विद्यार्थियों ने भी उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभा प्रदर्शन किया। रोज़ाना 4–5 घंटे बच्चों को समर्पित समय देने वाली उर्वशी दत्त बाली की मेहनत का नतीजा आज मंच पर स्पष्ट दिखाई दिया। कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या ज्योति राणा, चेयरमैन विनीत सिंघल, जज श्रीमती ममता सिंह (W/o ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह), श्रीमती रिचा जे पैन्यूली, डॉ. ध्रुवी बंडोडकर और डॉ. आराधना शर्मा सहित कई अतिथि मौजूद रहे। वहीं हिंदू वाहिनी से राजीव चौधरी, जगमोहन बंटी, पूनम जोशी और शांतनु चिकारा ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विशेष बात यह रही कि स्कूल चेयरमैन विनीत सिंघल और शालिनी ने केवल मंच उपलब्ध नहीं कराया बल्कि अनाथ बच्चों को अपनी अकादमी में अभ्यास के लिए स्थान भी दिया, जो इस आयोजन की सच्ची संवेदनशीलता को दर्शाता है।

प्रतियोगिता परिणाम
आर्ट एवं क्राफ्ट में नेताजी सुभाषचंद्र बोस अकादमी के संदीप प्रथम और अंश राणा द्वितीय रहे, जबकि सेम्फोर्ड स्कूल से प्रिया बिष्ट प्रथम और रिया रावत द्वितीय रहीं।
कैरम प्रतियोगिता में अनुराग ने पहला और आयुष कोहली ने दूसरा स्थान हासिल किया।
चित्रकला में प्रियांश प्रथम, नक्ष द्वितीय रहे, जबकि सेम्फोर्ड से दक्षिता प्रथम और हिमांशी द्वितीय रहीं।
अंग्रेजी सुलेख में शुभम प्रथम और कृष्ण सैनी द्वितीय रहे, वहीं सेम्फोर्ड के मनराज प्रथम तथा नारायण द्वितीय स्थान पर रहे।
हिंदी सुलेख में मनोहर प्रथम और लक्की द्वितीय रहे, जबकि सेम्फोर्ड की आराध्या रावत प्रथम और हरजीत सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना था कि यदि अवसर मिले तो हर बच्चा चमक सकता है। आज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों ने यह साबित कर दिखाया।
इन नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत रचनात्मकता और हुनर से न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि काशीपुर का नाम भी रोशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *