मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ मुजफ्फरपुर में परिवाद दायर, कुंभ स्नान पर बयान देना कहीं भारी न पड़ जाए

यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ मेला में स्नान को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उनके खिलाफ मुजफ्फरपुर में परिवाद दायर किया गया है. मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अदालत में मुकदमा फाइल किया है. इस मामले में आगामी तीन फरवरी को सुनवाई की जाएगी.

वादी अधिवक्ता सुधीर ओझा ने आरोप लगाया है कि, कांग्रेस अध्यक्ष ने राजनीतिक लाभ के लिए सनातनी हिन्दुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है. मध्य प्रदेश के मऊ में एक रैली के दौरान कहा था कि गंगा में स्नान करने से गरीबी दूर नहीं होती और ना बेरोजगारी जाती है.

अधिवक्ता सुधीर ओझा ने खड़गे पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है. परिवाद में कहा गया है कि, ”मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान से हिंदू धर्मावलंबियों की आस्था को ठेस पहुंची है.” इस मामले की सुनवाई मुजफ्फरपुर कोर्ट में चल रही है. अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 3 फरवरी 2025 निर्धारित की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *