शांति व सेवा का संदेश लेकर काशीपुर पहुंची रोटरी की अंतरजनपदीय कार रैली


काशीपुर (सिटी न्यूज काशीपुर)। 18 से 23 फरवरी तक रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 के गवर्नर रोटेरियन राजन विद्यार्थी के नेतृत्व में आयोजित कार रैली विभिन्न शहरों में सामाजिक जागरूकता का संदेश दे रही है। यह रैली बरेली से शुरू होकर पीलीभीत, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस होते हुए अंतिम पड़ाव झांसी पहुंचेगी।
इसी क्रम में आज 19 फरवरी को रैली काशीपुर पहुंची, जहां इसका शुभारंभ केवीआर हॉस्पिटल से हुआ और समापन रामनगर रोड स्थित रोटरी भवन पर किया गया। काशीपुर आगमन पर रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर, रोटरी क्लब कॉर्बेट ऑफ काशीपुर तथा इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में समर स्टडी हॉल विद्यालय, द हेरिटेज स्कूल और एस.सी. गुड़िया कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी सहभागिता कर समाज में शांति, प्रेम और सेवा भाव का संदेश प्रसारित किया। काशीपुर चरण के संयोजक अनुराग कुमार सिंह रहे।
रैली का उद्देश्य समाज में सद्भावना को बढ़ावा देना तथा रोटरी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस अवसर पर देवेंद्र अग्रवाल (एमडी जिंदल ग्रुप), मुक्ता सिंह (अध्यक्ष समर हॉल स्कूल्स ग्रुप), राज मेहरोत्रा (डिस्ट्रिक्ट काउंसलर), रवि सहोता (अध्यक्ष रोटरी क्लब कॉर्बेट काशीपुर), मोहन गुप्ता (डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री), निमिषा अग्रवाल (अध्यक्षा इनरव्हील क्लब काशीपुर), दीपिका गुड़िया, पुनीत सिंघल (सेक्रेटरी रोटरी क्लब काशीपुर) सहित अनेक रोटेरियन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *