
काशीपुर ( सिटी न्यूज काशीपुर/ विकास गुप्ता)। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म का डायलॉग “जो मै बोलता हूँ वो मैं करता हूँ” आपने भी अवश्य ही सुना होगा। इसी डायलॉग की तर्ज पर अब काशीपुर के नवनिर्वाचित मेयर दीपक बाली भी चलने लगे है, काशीपुर के मेयर सीट पर विजयी होने के बाद उनके द्वारा लिए गए संकल्पों पर उन्होंने कार्य भी करना शुरू कर दिया है। आपको याद है न दीपक बाली ने चुनाव के दौरान यह संकल्प लिया था कि वह मेयर बनने के 90 दिनों के अंदर नगर निगम के सभी वार्डों की सड़कों का निर्माण कर देंगे। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए बाली ने शपथ ग्रहण का इंतजार भी नहीं किया और आज सुबह अधिकारियों के साथ पहुंच गए वार्ड संख्या तीन व चार में। इस दौरान इन दोनों वार्डों में जहां बन रही सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया तो वहीं वार्ड संख्या 6,8,11 में भी सड़कों के निर्माण शुरू होने की जानकारी ली।

सिटी न्यूज काशीपुर से बातचीत में कहा कि भाजपा काशीपुर की जनता से किए गए अपने सभी संकल्पों को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि लगभग 5 करोड़ की लागत की 64 सड़कों का निर्माण शुरू हो गया है। मेयर बनने के बाद से दीपक बाली लगातार सक्रिय होते जा रहे है। दीपक बाली की इस सक्रियता पर काशीपुर की जनता में खुशी की लहर है।