
नई दिल्ली/काशीपुर। (सिटी न्यूज काशीपुर) मेयर सीट पर विजय हासिल करने के बाद से दीपक बाली पूरी तरह सक्रिय हो गए है, बाली एक तरफ जहां काशीपुर शहर के विकास को लेकर एक्शन में नजर आए तो वहीं पार्टी के कार्यक्रमों के साथ ही दिल्ली में चल रहे विधानसभा चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। आज मेयर दीपक बाली ने दिल्ली स्थित राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी के निवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो करीब पंद्रह मिनट की इस मुलाकात में मेयर दीपक बाली ने काशीपुर के विकास को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गहन चर्चा की। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय रुहेला भी मौजूद रहे।