“नगर निगम सभागार गूंजा तालियों से, महापौर दीपक बाली बने भरोसे का नाम”

काशीपुर।(सिटी न्यूज काशीपुर) नगर निगम सभागार उस समय तालियों की गड़गड़ाहट से गूज उठा जब नगर और क्षेत्र के दर्जनों बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर एक साथ नगर निगम पहुंचे और महापौर दीपक बाली का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। यह दृश्य इस बात का प्रमाण था कि जनता और व्यापारियों ने वर्षों से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए जो गुहार लगाई थी, उसका निवारण महापौर बाली ने किया।व्यापारियों और नागरिकों ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से ही महापौर दीपक बाली ने जनता की इन बड़ी समस्याओं का समाधान किया। नगर निगम परिसर में उत्सव जैसा माहौल था। दीपक बाली के नेतृत्व और जनता-केंद्रित कामों की सराहना हर ओर हो रही थी। डीलरों के चेहरों पर खुशी साफ़ दिखाई दे रही थी क्योंकि वर्षों पुरानी जमीनों की रजिस्ट्रियों, दाखिल-खारिज टैक्स और अवैध कॉलोनियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान अब हो चुका था।

उल्लेखनीय है कि:

पहले जमीनों की रजिस्ट्रियां केवल नगर निगम के टैक्स की रसीद पर हो रही थीं, जो बंद कर दी गई थी।

दाखिल-खारिज पर 2% टैक्स वसूला जा रहा था, जो केवल काशीपुर में ही लागू था।

अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री पर भी रोक लगी हुई थी, जिससे कारोबार पूरी तरह ठप हो गया था।

महापौर दीपक बाली ने शपथ लेने के तुरंत बाद बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा कि दाखिल-खारिज पर वसूला जाने वाला 2% टैक्स समाप्त किया जाए। साथ ही, शासनादेश आने तक जनता को राहत देने के लिए महापौर ने प्रस्ताव पास कराया कि ₹1000 फ़ाइल खर्च पर एक एफिडेविट देकर दाखिल-खारिज की प्रक्रिया जारी रहे। इसके अलावा, अवैध कॉलोनियों में भी रजिस्ट्री प्रक्रिया को समाधान योजना के तहत एक बार एफिडेविट देकर शुरू किया गया। महापौर ने इस योजना के लिए सीधे मुख्यमंत्री से वार्ता की, और मुख्यमंत्री ने जनहित में इसे स्वीकृति दी। प्रशासन के सहयोग से सिंगल समाधान योजना शुरू कर दी गई है, जिससे पूरे जनपद में लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। इस पहल से भू-व्यवसाय, निर्माण और संबंधित कार्यों में भी तेजी आएगी, जिससे क्षेत्र में कारोबार पुनः सक्रिय होगा। समाधान होने और जनता के लाभ मिलने के बाद क्षेत्र के भू-व्यवसायियों ने नगर निगम जाकर महापौर दीपक बाली का भव्य स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

स्वागत में शामिल प्रमुख लोग थे – आशीष गुप्ता, अनिल डाबर, राजीव सेतिया, डॉक्टर नागरा, विपिन, केवल कृष्ण छाबड़ा, प्रदीप डाबर, आनंद प्रधान, सोनू बरेजा, भारत बरेजा, मुकेश पाहवा, बंटी अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव सहित दर्जनों अन्य लोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *