
काशीपुर।( सिटी न्यूज काशीपुर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत रविवार प्रातः 7 बजे काशीपुर स्टेडियम से नमो युवा रन का शुभारंभ हुआ। रन का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त भारत का संदेश देना और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में जागरूक करना रहा।
महापौर दीपक बाली ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि काशीपुर के लोकप्रिय महापौर दीपक बाली ने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज ही सशक्त भारत की नींव है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अपनी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक कार्यों में लगाएं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज पाल, जिला प्रभारी पुष्कर काला, प्रदेश महामंत्री रवि पाल ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।
भाजपा और भाजयुमो की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम का संयोजन भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनीत चौधरी (जैकी) ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री अमित सिंह, सुशील शर्मा, लवीश अरोरा, सह संयोजक राहुल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष जयदीप द्विवेदी, अभिनव राजपूत, दिग्विजय, जिला मंत्री आलोक तिवारी, महेंद्र खुराना, राजीव अरोरा, बच्चू, मुकेश चावला, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मानवेंद्र सिंह मानस, पार्षद रवि प्रजापति, पुष्कर बिष्ट, अशोक सैनी समेत भाजयुमो के अनेक कार्यकर्ता और गणमान्यजन उपस्थित रहे।
युवाओं में दिखा गजब का उत्साह
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों के लिए टी-शर्ट, प्रमाणपत्र और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई।
प्रथम स्थान: ₹5100/-
द्वितीय स्थान: ₹3100/-
तृतीय स्थान: ₹2100/-
रन का मार्ग स्टेडियम से शुरू होकर सरकारी अस्पताल, चीमा चौराहा, मुख्य चौराहा होते हुए नगर निगम काशीपुर तक रहा।
लिया गया संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं उपस्थित युवाओं ने संकल्प लिया कि—
“हम अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर नशा मुक्त और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देंगे।”