एक बार फिर जीत गए दीपक बाली ” काशीपुर की जनता का भरोसा रहा कायम, एक्सक्लूसिव खबर..

काशीपुर (विकास गुप्ता)। कहते हैं राजनीति में पहचान बनाने में नेताओं को बरसों लग जाते हैं, लेकिन काशीपुर की सरज़मीं पर एक ऐसा नाम है जिसने सिर्फ पाँच सालों के अपने राजनीतिक करियर में जनता के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया है जी हां, वह नाम है मेयर दीपक बाली। मेयर की जिम्मेदारी और सिर्फ सात महीने का अल्प कार्यकाल और जनता की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम दीपक बाली। मेयर बनने के बाद से उन्होंने विकास के ऐसे काम किए कि लोग उन्हें केवल नेता नहीं, बल्कि एक विश्वास, एक उम्मीद और अपनेपन का प्रतीक मानने लगे।

फेसबुक के चर्चित ग्रुप अपना शहर काशीपुर में हुई एक निष्पक्ष पोलिंग ने इस सच्चाई को और मजबूती दी। लगभग 26 हजार सदस्यों वाले इस ग्रुप में जब पूछा गया—“अगर आज नगर निगम काशीपुर का चुनाव हों तो काशीपुर किसे अपना नेता चुनेगा?”
नतीजा चौंकाने वाला था। दो दिन तक चले इस मतदान में भाग लेने वाले ग्रुप सदस्यों में से 70% लोगों ने दीपक बाली को वोट दिया, जबकि संदीप सहगल को 29% सदस्यों ने, जबकि इस पोल में हसीन खान बुरी तरह पिछड़ गए।
ये आंकड़े सिर्फ वोट नहीं थे, बल्कि जनता के दिल से निकली दुआएं थीं—जो सात महीनों में ही उनके कामों पर लग चुकी मुहर की गवाही देती हैं।
साल 2020 तक दीपक बाली को काशीपुर की जनता एक सफल रियल एस्टेट कारोबारी के रूप में जानती थी। लेकिन जब उन्होंने राजनीति और समाजसेवा में कदम रखा तो सबने उनके जज़्बे को महसूस किया। राजनीति की शुरुआत यानी 19 अक्टूबर 2020 को आम आदमी पार्टी जॉइन करने से लेकर 2022 विधानसभा चुनाव लड़ने तक का सफर संघर्षों से भरा रहा। विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद उनका कद बढ़ा और उन्हें आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। लेकिन राजनीति के इस सफर में 14 जून 2022 एक ऐतिहासिक दिन था। जब उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। यही वह मोड़ था, जब काशीपुर की राजनीति में एक नया सितारा चमका।
2025 की शुरुआत में उत्तराखंड निकाय चुनाव घोषित हुए और भाजपा ने काशीपुर नगर निगम मेयर पद के लिए दीपक बाली को प्रत्याशी बनाया। जनवरी में मैदान में उतरे बाली ने फरवरी तक काशीपुर की हर गली, हर मोहल्ले में अपने दिल की बात कही। परिणाम आया तो उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल को 4947 मतों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 25 फरवरी 2025 को मतगणना के बाद काशीपुर का प्रथम नागरिक बनने का गौरव उन्हें मिला और 7 फरवरी को शपथ लेकर उन्होंने मंच से जनता को वचन दिया—“काशीपुर का विकास मेरा धर्म होगा।”
आज सात महीनों में उन्होंने उस वादे को निभाने की शुरुआत कर दी है।
सड़कों का जाल बिछाया, जलभराव जैसी समस्या का समाधान किया, गौ संरक्षण से लेकर वायु प्रदूषण पर कार्य किया तो वहीं रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज में आ रही समस्याओं में जनता को राहत दी।

जनता ने पहली बार महसूस किया कि उनका मेयर उनके लिए दिन-रात काम कर रहा है। और आज काशीपुर की जनता खुले दिल से कह रही है—
“दीपक बाली सिर्फ मेयर नहीं, काशीपुर की उम्मीदों का चेहरा हैं।” काशीपुर के उन नेताओं में गिने जाने वाले दीपक बाली ने यही साबित किया है कि सच्चा नेतृत्व केवल पद और सत्ता तक सीमित नहीं होता। रियल स्टेट के सफल कारोबारी से उठकर, उन्होंने समाज सेवा के जरिए जनता के दिलों में जगह बनाई, और मेयर बनने के बाद अपने वादों को कामयाबी में बदलते हुए दिखाया कि विकास और विश्वास का रिश्ता ही सबसे बड़ी शक्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *