नवरात्रि की रौनक में धार्मिक साहित्य, पूजा सामग्री और आयुर्वेदिक दवाओं से सजा नगर निगम परिसर में गायत्री परिवार का स्टॉल

गायत्री परिवार के स्टॉल का समाजसेवी विकास गुप्ता ने किया शुभारंभ

काशीपुर। शारदीय नवरात्रि के शुरू होते ही काशीपुर के बाजारों में रौनक उमड़ पड़ी है। इसी क्रम में काशीपुर नगर निगम परिसर में गायत्री परिवार द्वारा धार्मिक व पूजा सामग्री का स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल का शुभारंभ समाजसेवी विकास गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गायत्री परिवार की ओर से इस स्टॉल पर विभिन्न धार्मिक साहित्य, पूजा सामग्री के साथ-साथ आयुर्वेदिक दवाइयाँ भी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर गायत्री परिवार काशीपुर से पुष्पा झा, पूनम सिंह, नीरजा चौधरी, महिपाल सिंह, विनोद कुमार सिसोदिया, रमेश चंद्र तिवारी, चौधरी राम रहेजा, सलोनी शर्मा और टियारा शर्मा उपस्थित रहे। नवरात्रि के अवसर पर यह पहल श्रद्धालुओं को धार्मिक व आध्यात्मिक सामग्री सहजता से उपलब्ध कराने का एक सराहनीय प्रयास साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *