महापौर दीपक बाली का विकास संकल्प धरातल पर, वार्ड 40 में 1.31 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

काशीपुर। (सिटी न्यूज काशीपुर) काशीपुर नगर निगम के महापौर दीपक बाली ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उनके नेतृत्व में विकास सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं बल्कि धरातल पर तेज़ी से उतर रहा है। सोमवार को उन्होंने नगर निगम क्षेत्र को गड्ढा मुक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत वार्ड संख्या 40 में 10 सड़कों सहित कुल 1 करोड़ 31 लाख 32 हजार रुपए की लागत वाले कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पहुंचे महापौर का वार्डवासियों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। उत्साहित लोगों ने कहा कि चुनाव के दौरान महापौर ने जो वायदे किए थे, वह अब हकीकत में बदलते दिख रहे हैं। “इतनी तेज़ी से सड़कें बनेंगी, इसकी हमें भी उम्मीद नहीं थी,” स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए कहा।

वायु प्रदूषण सुधार योजना से नई दिशा

दीपक बाली ने श्री नागनाथ मंदिर से मानपुर रोड तक पॉलिटेक्निक क्षेत्र में 51 लाख 50 हजार रुपए की लागत से दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के कार्य का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य “वायु प्रदूषण सुधार योजना” के अंतर्गत है, जिससे क्षेत्र का सौंदर्य बढ़ने के साथ ही धूल-गंदगी से राहत मिलेगी।

वार्ड 40 की सड़कों पर नई उम्मीदें

वार्ड 40 में 79 लाख 82 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास भी किया गया। इनमें कुमाऊं कॉलोनी, मोहन विला, विकास कोचिंग क्लासेज, पुराने खडंजे से लेकर लवी मेहरा, नंदन बिष्ट, दिगंबर दत्त, अब्दुल सलाम, अयूब, परवेज, इरफान, लक्ष्मण सिंह, कमला जुयाल, पप्पू और शिव मंदिर तक दर्जनों छोटे-बड़े रास्तों का कायाकल्प शामिल है।

महापौर के संकल्प को मिला जनसमर्थन

इस मौके पर पार्षद वैशाली गुप्ता, अनीता कांबोज, पार्षद रवि प्रजापति, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस, शक्ति केंद्र संयोजक कमल कुमार, बूथ अध्यक्ष तरुण कुमार, समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। वार्डवासियों ने कहा कि महापौर दीपक बाली सिर्फ घोषणाएं नहीं कर रहे, बल्कि रिकॉर्ड समय में काम पूरे कर रहे हैं।

“काशीपुर बदल रहा है” – दीपक बाली

शिलान्यास के बाद महापौर ने कहा – “हमारा लक्ष्य केवल सड़कें बनाना नहीं, बल्कि काशीपुर को आधुनिक और गड्ढामुक्त शहर बनाना है। विकास की गंगा हर वार्ड तक बहे, यही हमारा संकल्प है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *