काशीपुर। कुमाऊँ वैश्य महासभा काशीपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक रामलीला ग्राउंड स्थित कक्ष में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता एस.के. अग्रवाल ने की। सभा की शुरुआत में कोषाध्यक्ष के.सी. बंसल द्वारा महासभा का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाराज अग्रसेन जी की शोभायात्रा के सफल आयोजन हेतु संयोजक प्रियांशु बंसल को बधाई दी गई तथा सभी सदस्यों एवं विभिन्न उपवर्गों के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठन का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष पद हेतु शेष कुमार सितारा ने एम.पी. गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया, जिसका अनुमोदन जे.पी. अग्रवाल ने किया। प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:
अध्यक्ष: एम.पी. गुप्ता
महामंत्री: कपिल अग्रवाल
कोषाध्यक्ष: के.सी. बंसल
प्रचार मंत्री: सौरभ गुप्ता (लोहिया)
शेष समिति के गठन का अधिकार अध्यक्ष एम.पी. गुप्ता को प्रदान किया गया।
पूर्व अध्यक्ष जे.पी. अग्रवाल, अजय अग्रवाल, एस.के. अग्रवाल, शेष कुमार सितारा सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई दी। सभा के अंत में निवर्तमान अध्यक्ष मनोहर गुप्ता ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने महासभा के संरक्षक श्री योगेश जिंदल के आवास पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।