आईआईजीएल काशीपुर ने किया बस स्टॉप, वर्टिकल गार्डन व पेयजल सुविधाओं का लोकार्पण — विद्यालय को खेल मैदान भी समर्पित

काशीपुर।(सिटी न्यूज काशीपुर) केमिकल उत्पाद की अग्रणी कंपनी इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईआईजीएल) काशीपुर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में आईआईजीएल ने शहर में 4 बस स्टॉप, PHC नारायणपुर में तीन शेड निर्माण, तथा सार्वजनिक स्थलों पर दो वर्टिकल गार्डन और पेयजल जलकूप तैयार कर आम जनता को समर्पित किए हैं।
इन परियोजनाओं का शुभारंभ 9 अक्टूबर 2025 को आईआईजीएल के अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल, एचआर व प्रशासन प्रमुख डॉ. आर के शर्मा, डॉ. विनोद प्रसाद जोशी (रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रमुख), तथा राजेश कुमार सिंह (मानव संसाधन-प्रशासन-लाइजनिंग हेड) द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर आईआईजीएल द्वारा अजय भारती सरस्वती विद्या मंदिर के खेल प्रांगण और जिम उपकरणों का लोकार्पण भी किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राम महलोत्रा, प्रबंधक अमित मित्तल, कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह, प्रधानाचार्य जयपाल सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विकांत चौधरी (सहायक महाप्रबंधक, प्रशासन) ने किया। इस दौरान आईआईजीएल के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. गौतम मुंद्रा, आर.सी. उपाध्याय (प्रबंधक लाइजनिंग), चंदन सिंह (प्रबंधक सिक्योरिटी), डॉ. सिद्धार्थ, दीपक भट्ट, सचिन गुप्ता, नीरज शर्मा, और नीरज पांडेय भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभागाध्यक्षों ने एक-दूसरे का आभार व्यक्त किया और संस्था की ओर से यह आश्वासन दिया कि आईआईजीएल आगे भी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए तत्पर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *