
काशीपुर (सिटी न्यूज काशीपुर)।एशिया के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित शिक्षा सम्मेलन DIDAC India में इस वर्ष उत्तराखंड ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी को शिक्षा जगत के सर्वोच्च सम्मानों में शामिल NISA International Edu Icon Award 2025 से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान NISA – National Independent Schools Alliance द्वारा प्रदान किया गया, जो स्वतंत्र स्कूलों का देश का सबसे प्रमुख और विश्वसनीय संगठन है। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी स्कूल के चेयरमैन सुखविंदर सिंह ने ग्रहण किया। यह सम्मान उनके अद्वितीय नेतृत्व, नवाचार, दूरदर्शिता और शिक्षा को नई दिशा देने वाले योगदान की खुली सराहना है। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने न सिर्फ शिक्षा की गुणवत्ता को नए आयाम दिए, बल्कि अनगिनत विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य भी किया है।NISA और DIDAC India, दोनों मंच शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्टता, इनोवेशन और वैश्विक स्तर पर नेतृत्व को सम्मानित करने के लिए प्रसिद्ध हैं। ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह उपलब्धि मिलना स्वयं में इस बात का प्रमाण है कि एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी लगातार उत्कृष्ट, मूल्य-आधारित और भविष्य-उन्मुख शिक्षा प्रदान करने के मिशन में अग्रसर है।
विद्यालय ने इस सम्मान के लिए NISA तथा DIDAC India का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्था को अपने लक्ष्य “विद्यार्थियों को आधुनिक, सशक्त और नैतिक मूल्यों से समृद्ध शिक्षा देना”,को और मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है। यह गौरव सिर्फ एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी का नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के शिक्षा समुदाय के लिए भी एक गर्वपूर्ण क्षण है। उत्तराखंड की धरती से उठी यह उपलब्धि अब वैश्विक मंच पर चमक रही है।