देहरादून/काशीपुर। कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल से सम्बद्ध काशीपुर स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज, बाजपुर रोड को शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए एलएलएम पाठ्यक्रम संचालित करने हेतु नई अस्थायी सम्बद्धता प्रदान कर दी गई है। यह सम्बद्धता 30 सीटों के साथ स्वीकृत की गई है।
राज्यपाल/कुलाधिपति सचिवालय, उत्तराखंड द्वारा जारी आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय, निरीक्षण मंडल की आख्या, कुलसचिव एवं कुलपति की संस्तुति के आधार पर उत्तराखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 की धारा 37(2) के अंतर्गत यह स्वीकृति प्रदान की गई है।
विश्वविद्यालय को निर्देशित किया गया है कि वह सम्बद्धता से संबंधित आदेश निर्गत कर आवश्यक कार्यवाही की सूचना कुलाधिपति सचिवालय को दो माह के भीतर उपलब्ध कराए। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त सम्बद्धता माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल में दायर रिट याचिका संख्या 1166/2025 में पारित आदेशों के क्रम में, अंतरिम राहत के रूप में प्रभावी मानी जाएगी।
साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं|| यह आदेश कुलाधिपति के उपसचिव लक्ष्मण राम आर्य द्वारा जारी किया गया है