डॉक्टर्स डे और सीए डे पर इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर का सेवा और सम्मान का अनूठा आयोजन

काशीपुर।(सिटी न्यूज काशीपुर) इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा 1 जुलाई 2026 को डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं सम्मान समारोहों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को स्वस्थ, सशक्त एवं आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के अमूल्य योगदान का सम्मान करना तथा उनके प्रति आभार व्यक्त करना था।

क्लब की “जीवन-धारा” परियोजना के अंतर्गत प्रथम चरण में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निस्वार्थ सेवाएं देने वाली केवीआर हॉस्पिटल, काशीपुर की 12 महिला चिकित्सकों को मरीजों के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

दूसरे चरण में व्यावसायिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तीन महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीए रुचा विखारणकर, सीए अनुकृति गुप्ता (मुख्य कार्यालय, नैनी पेपर्स लिमिटेड, काशीपुर) तथा सीए कनिका अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट कार्य और महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के तीसरे चरण में इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर, देवभूमि इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर एवं इनरव्हील क्लब ऑफ रामनगर के संयुक्त तत्वावधान में जेजे हॉस्पिटल, काशीपुर के दो जरूरतमंद मरीजों के लिए कुल 17 डायलिसिस का संपूर्ण खर्च वहन करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस सेवा कार्य की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति क्लब की संवेदनशील सोच का परिचायक बताया।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट आईएसओ प्राची अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष रूपाली अग्रवाल, पीडीसी सुमन जिंदल, सीजीआर निधि अग्रवाल, सचिव सारिका अग्रवाल, संयुक्त सचिव पारुल गोयल, कोषाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, आईएसओ स्वाति अग्रवाल, क्लब ऑडिटर स्मृति अग्रवाल, मीना गुप्ता, ऊषा सांगल, रेनू रावल, आभा गोयल, सुजाता रस्तोगी, शोभा सिंघल, नेहा अग्रवाल, ऋचा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल सहित क्लब की समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में क्लब पदाधिकारियों ने समाज सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे प्रेरणादायी कार्यों को भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *