काशीपुर की राजनीति में मेयर बन दीपक बाली बन गए है सभी की पसंद, पक्ष हो या विपक्ष सभी उनकी कार्यशैली के हो रहे कायल

काशीपुर ( विकास गुप्ता/सिटी न्यूज काशीपुर)। काशीपुर के नए मेयर दीपक बाली काशीपुर की राजनीति में जबरदस्त तरीके से छाए हुए है। जीत के बाद से उनकी कार्यशैली व लगातार उनकी विकास के पथ पर चल रही यात्रा की वजह से बाली पक्ष के साथ ही विपक्ष सभी के दिलों में जगह बनाने में कामयाब होते जा रहे है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मजबूत साथ मेयर बाली की इस विकास यात्रा को नए आयाम देने लगा है, यही वजह है कि आज काशीपुर की जनता मुख्यमंत्री धामी व मेयर बाली में एनडी तिवारी व सत्येंद्र गुड़िया की परछाई देखने लगी है।
80 के दशक में काशीपुर की राजनीति में पूर्व सांसद स्व सत्येंद्र चंद्र गुड़िया का नाम एक बड़े व प्रभावशाली नेता के रूप में जाना जाता था यह वह दौर था जब उनकी शख्सियत व उनकी कार्यशैली का पक्ष व विपक्ष दोनों ही कायल था, उस दौर में मुख्यमंत्री रहे एन डी तिवारी और उनके सबसे करीबी में शुमार सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की जोड़ी प्रदेश में ही नहीं अपितु देश भर में प्रसिद्ध थी। इसी दौर में काशीपुर के विकास को नए आयाम मिले थे जहां काशीपुर में छोटी रेल लाइन को बड़ी रेल लाइन में तब्दील किया गया तो वहीं काशीपुर रोडवेज, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय, राजकीय हथकरघा केंद्र, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्टेडियम सहित बहुत से विकास कार्यों की बदौलत काशीपुर को नई पहचान मिली , दोनों ही नेताओं की जुगलबंदी से काशीपुर का विकास तीव्र गति से हुआ। यही वजह है कि आज भी जब काशीपुर के विकास को लेकर चर्चा होती है तो एनडी व गुड़िया की जोड़ी का नाम स्वत ही लोगों की जुबान पर आ जाता है, आज भी कांग्रेस के नेता जहां दोनों नेताओं के द्वारा किए गए विकास कार्यों को अपने भाषणों में प्रमुखता देते है तो वहीं अन्य दलों के नेता भी दोनों ही नेताओं को विकास पुरुष के नाम से संबोधित करने में परहेज नहीं करते।
बदलते दौर और पिछड़ते विकास के बीच एक बार फिर काशीपुर की जनता को स्वर्णिम विकास की आस जगी है उसका कारण है मेयर बाली की विकास को लेकर की गई शुरुआत और उन्हें मिलता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जबरदस्त साथ। आज सीएम धामी के साथ मिलकर दीपक बाली की काशीपुर के विकास को लेकर की गई नई शुरुआत यहां के जनमानस को एन डी व गुड़िया के दौर की याद दिलाने लगी है।