
काशीपुर (सिटी न्यूज काशीपुर)। बीते रोज सीबीएसई दसवीं व बारहवीं परीक्षा का परीक्षाफल घोषित हो गया इस परीक्षाफल में काशीपुर के एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी के दसवीं के छात्र छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। जहां स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा तो वहीं स्कूल के छात्र अभय करन सिंह ने सोशल साइंस में 91% व साइंस में 85 % अंक प्राप्त किए। इसी क्रम में बलकार सिंह, मोहमद आदिल खान, एंजल पवार, आयुषी वर्मा, सार्थक अरोरा, अभिराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया, स्कूल के चेयरमैन सुखविंदर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामना दी है।